फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Misconduct, minor, pregnant, imprisoned, Patiala

दुराचार कर नाबालिग को गर्भवती करने वाले दोषी को 10 साल की कैद

Sat, 14 May 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 14 May 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
Misconduct, minor, pregnant, imprisoned, Patiala
अदालत - फोटो : डेमो फोटो
एडिशनल सेशन जज डा. रजनीश की अदालत ने नाबालिग लड़की के साथ कई महीनों तक दुराचार करके उसे गर्भवती करने वाले दोषी को शुक्रवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई। दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। यह मामला करीब 11 महीने पुराना था। केस के मुताबिक थाना जुल्कां के गांव बहादुरपुर फकीरां छन्ना के निवासी सतनाम सिंह सत्तू ने एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। उसके बाद दोषी लगातार करीब 9 महीने तक नाबालिग को डरा-धमका कर उसके साथ दुराचार करता रहा। बाद में पीड़िता लगातार दुराचार के कारण गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर लड़की का मेडिकल कराने के बाद 30 जून 2015 को थाना जुल्कां में केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed