{"_id":"571e45214f1c1bed50a915f6","slug":"minor-student-school-manager-obscene-gestures-parent-performance-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकत की
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 25 Apr 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में स्कूल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन करते अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल के एक बुजुर्ग प्रबंधक की ओर से स्कूल में ही पढ़ती सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों तथा अन्य शहर निवासियों ने स्कूल के समक्ष रोष प्रदर्शन करते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है जबकि स्कूल प्रबंधक फरार बताया जाता है।
यहां के एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती नाबालिग छात्रा के पिता ने बताया कि स्कूल के करीब 60 वर्षीय प्रबंधक इंद्र सेन की ओर से स्कूल समय के दौरान छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की गईं। उन्होंने मांग की कि मामले के आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। स्कूल प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते परमजीत सिंह, जगतार सिंह, अमनदीप सिंह, रणजीत कौर, मनजीत कौर, सुखपाल कौर, मीनाक्षी रानी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंधी जब स्कूल प्रबंधक का पक्ष लेने का प्रयास किया गया तो मोबाइल बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। दूसरी तरफ एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि पीड़िता के परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।