फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Millions of fraud contained in the father-son

करोड़ों की धोखाधड़ी में पिता-पुत्र काबू

Tue, 09 Jun 2015 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 09 Jun 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
अबोहर के अलावा बठिंडा और मानसा में अधिक ब्याज देने के नाम पर धोखाधड़ी करके लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी मारने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया। उसके पिता को पहले ही काबू किया जा चुका है और पत्नी की तलाश जारी है।
विज्ञापन


डीएसपी गुरभेज सिंह और थाना नंबर 1 के प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि बठिंडा निवासी रणवीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर दो कंपनियां बनाईं। इसमें सोजस ट्रेडिंग कंपनी रणवीर के नाम है जबकि सतगुरु इंवेसमेंट कंपनी अपनी पत्नी हरजीत कौर के नाम से शुरू की।
विज्ञापन


इसके माध्यम से इन्होंने लोगों को भारी ब्याज देने का लालच देकर उनसे करोड़ों रुपये की रकम एकत्रित की, जो इन्हाेंने अपने बैंक खातों के अलावा कुछ ब्रोकरों के पास भी जमा करवाई। पैसों की जमा अवधि पूरी होने पर जब इन्होंने जमाकर्ताओं के पैसे वापस नहीं किए तो अबोहर के गांव बहावलवासी निवासी अमदीप सिंह व हरीश बजाज ने इनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी वीरचंद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने रणवीर सिंह पुत्र मंजीत सिंह व मंजीत सिंह सहित उसकी पत्नी हरजीत कौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मंजीत सिंह को पहले ही काबू कर लिया। जबकि मुख्य दोषी रणवीर सिंह को गत दिवस अबोहर से ही काबू किया गया। वहीं उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।


थाना प्रभारी बलकार सिंह ने बताया कि इन दोनों पिता-पुत्रों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इन्हाेंने पंजाब के कई अन्य शहरों से लोगों के साथ करीब 50 लाख रुपये की ठगी मारी है। अदालत ने इन्हें भगोड़ा घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed