{"_id":"574abad24f1c1b9929108bbb","slug":"married-suicide-dowry-husband-nominated-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने जहरीली चीज पीकर खुदकुशी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने जहरीली चीज पीकर खुदकुशी की
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 29 May 2016 03:18 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीने की बुरी लत का शिकार और ऊपर से रोजाना दहेज की मांग को लेकर मारने-पीटने से तंग आकर विवाहिता ने जहरीली चीज पीकर अपनी जान दे दी। सदर थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
मरने वाली विवाहिता शिंदर कौर (30) के भाई हरनाम सिंह निवासी गांव कछवा थाना जुल्कां ने सदर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी छोटी बहन की शादी कुलविंदर सिंह निवासी गांव बलवेड़ा के साथ करीब 10 साल पहले हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। कुलविंदर सिंह कोई काम नहीं करता था। शिंदर कौर ही लोगों के घरों में कामकाज करके घर का खर्च चलाती थी।
बावजूद इसके कुलविंदर सिंह रोजाना शराब पीकर घर आता था और फिर पत्नी से दहेज की मांग को लेकर मार-पीट करता था। जिससे शिंदर कौर काफी परेशान रहती थी। इसी मानसिक परेशानी की हालत में शिंदर कौर ने जहरीली चीज पी ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।