फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Married death, dowry death, mother, father, husband, nominated, Sangrur

विवाहिता की मौत, सास, ससुर व पति पर केस

Sat, 23 Apr 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर Updated Sat, 23 Apr 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
Married death, dowry death, mother, father, husband, nominated, Sangrur
मौत - फोटो : file
एक विवाहिता युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी की हत्या की गई है। बेटी के ससुराल वाले इस संबंधी झूठी कहानी बना रहे हैं। 
विज्ञापन


बरेटा (मानसा) निवासी सतपाल की बेटी सीता रानी (30) की शादी पांच साल पहले सुनाम निवासी कृष्ण कुमार के बेटे अभिषेक शर्मा से हुई थी। दोनों से एक बेटी है। सीता रानी के पिता सतपाल ने कहा कि दहेज के लिए उसकी बेटी को रोजाना परेशान किया जाता था। कई बार मामला
विज्ञापन

पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दोपहर बेटी के ससुर का फोन आया कि सीता रानी बीमार हो गई है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि सीता रानी तो यहां मृत अवस्था में पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी हत्या की गई है। उन्होंने मांग की कि बेटी की हत्या, कैसे की गई है इसकी सच्चाई सामने लाई जाए। एसएचओ सिटी दीपइंदर सिंह ने कहा कि मृतका की सास संगीता, ससुर व पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed