{"_id":"67beb28cfd8f8680d505b209","slug":"man-found-dead-after-three-days-of-marriage-in-nabha-2025-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के तीसरे दिन लुटी दुनिया: फेरा डालने गई थी दुल्हन, दूल्हे का हुआ ऐसा अंजाम... परिजनों का बड़ा आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी के तीसरे दिन लुटी दुनिया: फेरा डालने गई थी दुल्हन, दूल्हे का हुआ ऐसा अंजाम... परिजनों का बड़ा आरोप
Wed, 26 Feb 2025 11:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:50 AM IST
सार
नाभा के गांव चौधरी माजरा का संदीप तीन दिन पहले घर में दुल्हन लेकर आया था। शादी की पार्टी के नाम पर एक दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गया था, इसके बाद परिवार को माैत की ही खबर मिली।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस घर में तीन दिन पहले शादी की खूब रौनक लगी थी, वहीं आज मातम पसर गया है। मामला नाभा के गांव चौधरी माजरा का है, जहां के 24 साल के युवक संदीप सिंह उर्फ बावा के सिर तीन दिन पहले सेहरा बंधा था। वह खूब धूमधाम से शादी करके दुल्हन घर लाया था, लेकिन मंगलवार को संदीप सिंह की लाश गांव के बाहर बरामद की गई।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बेटे के एक दोस्त पर शक जताया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
माता पिता का इकलाैता सहारा था संदीप
संदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। अपने बेटे की शादी के सभी चाव बूढ़े मां-बाप अभी पूरा भी नहीं कर सके थे कि उन पर एक आफत टूट पड़ी।फेरा डालने गई थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक संदीप सिंह कपड़े की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को उसकी पत्नी अपने मायके फेरा डालने गई थी और आज उसे वापस लौटना था।
शादी की पार्टी लेने के नाम पर बुलाकर ले गया था दोस्त
संदीप सिंह उर्फ बावा के पिता हरविंदर सिंह व रिश्तेदार हरप्रीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव का ही रहने वाले एक नौजवान ने उनके लड़के को फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसे अपने साथ ले गया। वह उनके लड़के से शादी की पार्टी मांग रहा था।देर रात तक जब उनका लड़का वापस घर न पहुंचा, तो फोन किया। लेकिन संदीप सिंह ने फोन नहीं उठाया। सारी रात उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच सुबह जानकारी मिली कि एक युवक की लाश गांव के बाहर पड़ी है। जाकर देखा तो लाश संदीप सिंह की ही थी। परिवार वालों ने उनके लड़के को फोन करके अपने साथ ले जाने वाले गांव के नौजवान पर ही शक जताया है।
परिवार वालों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच करके सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। नाभा सदर थाना के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह समराओ के मुताबिक युवक की लाश गांव के बाहर से बरामद की गई है। लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे बनती कार्रवाई की जाएगी।