फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Land disputes, the elderly, death, six nominated, Patiala

जमीन के विवाद में बुजुर्ग को मारा धक्का, मौत

Sat, 14 May 2016 03:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 14 May 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Land disputes, the elderly, death, six nominated, Patiala
मौत - फोटो : डेमो फोटो
भादसों थाने के अधीन पड़ते गांव रायमल माजरी में जमीन विवाद को लेकर हुए लड़ाई-झगड़े में बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की धक्का लगने से मौत हो गई। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ लापरवाही से किसी की मौत होने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी भादसों थाने के एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि आरोपियों गुरदीप सिंह, हिम्मत सिंह, दलजीत सिंह, रणजीत सिंह, शिंदर कौर, बेअंत कौर सभी निवासी गांव रायमल माजरी पर आरोप है कि उन्होंने गांव की शामलाट जमीन पर कब्जा किया हुआ है। इस संबंधी अदालत में केस चल रहा है, जिसमें गांव के पूर्व सरपंच रणधीर सिंह ने गवाही देनी थी। रणधीर की पत्नी गांव की मौजूदा सरपंच हैं। रणधीर सिंह गांव के ही मेवा सिंह (55) का हाल चाल पूछने उसके घर गया हुआ था। मेवा सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। इसी बीच सभी आरोपी वहां पहुंच गए और रणधीर सिंह से झगड़ा करने लगे। मेवा सिंह ने बीच-बचाव करना चाहा। इस दौरान आरोपियों ने मेवा सिंह को धक्का मार दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मेवा सिंह के शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं है। मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed