{"_id":"54fa4dc6d6e573920f9e57020486c672","slug":"in-road-accident-one-died-2-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में आढ़ती की मौत, एक महिला व बच्चा जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में आढ़ती की मौत, एक महिला व बच्चा जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, (नाभा/पटियाला)
Updated Fri, 13 Nov 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
नाभा के पटियाला बाइपास पर वीरवार को एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला समेत एक बच्चा घायल हो गए।
नरिंदर कुमार गुप्ता उर्फ नीटा निवासी हीरा महल नाभा सफेद रंग की अमैज कार पर वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे कहीं जा रहा था। इसी दौरान अचानक पटियाला साइड से आ रहे एक कैंटर ने नरिंदर कुमार गुप्ता की कार में जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया और कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी की उसने तीन खड़े वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचाया।
थाना कोतवाली के एएसआई बूटा सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवा दिया जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
वहीं कैंटर में बैठे परमजीत सिंह पुत्र लाल सिंह वासी जल्ला जिला लुधियाना, घायल हुई महिला बलवीर कौर पत्नी देवराज व घायल बच्चा गुरजंट सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी बीजा जिला लुधियाना ने पत्रकारों को बताया कि वह लोग कैंटर में सवार होकर बीजा से भवानीगढ़ जा रहे थे की उक्त दुर्घटना का शिकार हो गए।
समाचार लिखे जाने तक कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही थी तथा मामला दर्ज नही हुआ था। हादसे में मरने वाला नीटा नई अनाज में आढ़ती की दुकान चलाता था तथा वह अपने पीछे एक बेटा व बेटी को छोड़ गया है।