{"_id":"51cba0b3cec317c9ef64e3751ac48674","slug":"gender-testing-of-haryana-women-in-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की महिलाओं का पंजाब में लिंग परीक्षण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा की महिलाओं का पंजाब में लिंग परीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 14 Feb 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
सरकार के बड़े-बड़े दावों के विपरीत हरियाणा से गर्भवती महिलाएं लाकर पंजाब में अवैध ढंग से इनका लिंग परीक्षण कराने के मामले सामने आए हैं।
सेहत विभाग अंबाला को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर समाना पुलिस ने कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल के एक लैब टेक्निशियन, घग्गा क्लीनिक के एक मुलाजिम समेत पांच लोगों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक गर्भवती महिला भी है।
शिकायतकर्ता डिप्टी सिविल सर्जन अंबाला डा. बीबी लाला ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा में गर्भवती महिलाओं से मोटी रकम वसूल करके उन्हें पंजाब के कुछ नर्सिंग होम्स व अस्पतालों में ले जाकर गैरकानूनी ढंग से लिंग परीक्षण किया जा रहा है।
इसमें कुरुक्षेत्र के महिंदरा अस्पताल का लैब टेक्निशियन अनूप सिंह शामिल है, जो गर्भवती महिलाओं का पंजाब के अस्पतालों व नर्सिंग होम्स में जाकर लिंग परीक्षण कराता था। सेहत विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर जाल रचा।
विज्ञापन
इसके तहत एक आंगनबाड़ी वर्कर को विभाग ने लिंग परीक्षण कराने के लिए अनूप सिंह के पास भेजा। अनूप सिंह ने 40 हजार में सौदा तय किया। इसी बीच अनूप सिंह ने केस की आरोपी महिला लक्ष्मी निवासी सहिजादपुर अंबाला से भी 15 हजार रुपये में लिंग परीक्षण का सौदा किया।
डा. लाला ने बताया कि लक्ष्मी के पहले से तीन बेटियां हैं और वह अब और बेटी नहीं चाहती थी। उसके बिजनेसमैन पति अश्विनी कुमार कालड़ा ने अनूप सिंह से लिंग परीक्षण के लिए सौदा किया।
अनूप ने इन दोनों महिलाओं को समाना के शर्मा नर्सिंग होम पहुंचने के लिए कहा। जहां पर घग्गा के एक प्राइवेट क्लीनिक के मुलाजिम मेजर सिंह ने पहले से ही लिंग परीक्षण की सारी तैयारी करा रखी थी।
जैसे ही लक्ष्मी व विभाग की ओर से खड़ी आंगनबाड़ी वर्कर का समाना के नर्सिंग होम में पिछली तरफ बने एक कमरे में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से लिंग परीक्षण किया जाने लगा, तो अंबाला सेहत विभाग ने स्थानीय पुलिस की मदद से रेड करके सभी को मौके से धर लिया।
डा. लाला ने बताया कि समाना के उक्त नर्सिंग होम व उसके डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को लिखा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।