{"_id":"572325fa4f1c1b8c37a91512","slug":"gang-of-robbers-eight-arrested-pistol-cartridges-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटेरों के गिरोह का पर्दाफाश, आठ काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटेरों के गिरोह का पर्दाफाश, आठ काबू
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 29 Apr 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस ने पिस्तौल के दम पर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को काबू करके उनसे हथियार तथा लूट का सामान बरामद किया है। एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादर सिंह वाले के इंचार्ज जगराज सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बालद कलां के पास लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। जब पुलिस ने छापामारी की तो पुलिस को आते देख दो व्यक्ति मौके पर भाग निकले जबकि पुलिस ने रवि वशिष्ट निवासी धूरी, कुनाल कुमार निवासी नाभा, बलजीत सिंह निवासी बालद खुर्द, गुरप्रीत सिंह निवासी चरंजी खेड़ा, मनदीप सिंह निवासी धीरोमाजरा जिला पटियाला और भोलू निवासी धीरो माजरा पटियाला को काबू कर लिया। पुलिस ने इनसे एक पिस्तौल, चार कारतूस, लोहे की राड, किरच सहित अन्य समान बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने इनसे चोरी की एक वेरना कार बरामद की है जिनके खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
इसी तरह थाना लौंगोवाल के प्रभारी विजयपाल और पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान दो नौजवानों को पिस्तौल दिखाकर छीनी कार सहित गिरफ्तार किया। इनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस पकड़ में आए इन नौजवानों से दो सौ ग्राम नशे का पाउडर सफेद बरामद किया है।
एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि यह गाड़ी गांव बड़बर के समीप शमशेर सिंह निवासी सुनाम से कनपटी पर पिस्तौल लगाकर छीनी थी। पकड़े गए आरोपियों में राजिंदर सिंह निवासी सैदेके जिला मोगा और जगदीप सिंह निवासी कालेके शामिल हैं जबकि इनका साथी शगनदीप सिंह निवासी रायकोट की तालाश की जा रही है। पुलिस ने इनसे एक पिस्तौल 32 बोर, 5 कारतूस बरामद किए हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।