{"_id":"60550d1c8ebc3ee64b5f1fc1","slug":"fraud-with-daughter-of-gurcharan-singh-tohra-fir-filed-against-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला : जत्थेदार टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर से डेढ़ करोड़ की ठगी, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला : जत्थेदार टोहड़ा की बेटी कुलदीप कौर से डेढ़ करोड़ की ठगी, 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 20 Mar 2021 02:16 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व प्रधान गुरचरन सिंह टोहड़ा की बेटी और वर्तमान में एसजीपीसी की सदस्य कुलदीप कौर टोहड़ा से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर कुल 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी माता कुलदीप कौर के पास 2017 में किसी अनजान नंबर से फोन आया था। उन्हें बताया गया कि उनके माता-पिता के विभिन्न कंपनियों में आठ करोड़ रुपये के शेयर पड़े हैं। इन शेयरों में लंबे समय से कोई गतिविधि नहीं हुई है।
विज्ञापन
कुलदीप कौर को शेयरों के रुपये दिलाने का झांसा देकर उनसे यूपी और दिल्ली के विभिन्न बैंक खातों में कुछ-कुछ समय बाद अज्ञात व्यक्ति रुपये डलवाते रहे। 2020 तक बदमाशों ने कुल 15385142 की राशि विभिन्न खातों में डलवा ली।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार को सागर सिंह निवासी घनश्याम पुरी, आगरा (यूपी), राहुल कुमार निवासी बिजनौर (यूपी), मनोज कुमार निवासी मनोहर कॉलोनी मेरठ (यूपी), मनीष पाल निवासी निहाल विहार दिल्ली और चांदनी निवासी जनता मजदूर कॉलोनी, शहादरा (दिल्ली) समेत 13 लोगों खिलाफ केस दर्जकर लिया है।
बता दें कि पीड़ित कुलदीप कौर के पति हरमेल टोहड़ा शिअद की सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। कुलदीप कौर खुद भी शिअद का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हारने के बाद उन्होंने शिअद में वापसी कर ली है। वर्तमान में वह एसजीपीसी की सदस्य हैं।