फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Four gangsters arrested, assailants, cartridges, drug addicts, Fatehgarh Sahib

कालेज-यूनिवर्सिटियों में करते थे नशा सप्लाई, चार गैंगस्टर गिरफ्तार

Tue, 11 Apr 2017 03:01 PM IST
फतेहगढ़ साहिब
फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 11 Apr 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
Four gangsters arrested, assailants, cartridges, drug addicts, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब की जिला पुलिस प्रमुख अल्का मीना आरोपियों से बरामद हथियार और सामग्री दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
गैंगस्टर गिरोह के चार लोगों को भारी असलाह और कारतूस समेत गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी अल्का मीना ने बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एसपी (डी) दलजीत सिंह राणा के नेतृत्व में 4 नामी गैंगस्टरों बलजीत सिंह उर्फ लवली, हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी निवासी अत्तेवाली, दविन्दर सिंह उर्फ सोनू निवासी लुधियाना और मनप्रीत सिंह उर्फ काका निवासी बसी पठाना को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन, दो रिवाल्वर 38 बोर और 357 बोर, तीन पिस्तौल 30 बोर और 32 बोर और 19 कारतूस बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह और दविंदर सिंह अपनी ऑप्ट्रा और वरना कार में फतेहगढ़ साहिब के कॉलेज और यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों और अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करते हैं और उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। सभी पर 4 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं समेत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इनमें से बलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन, एक रिवाल्वर 38 बोर समेत 2 कारतूस और एक रिवाल्वर 357 बोर मैगनम समेत 5 कारतूस बरामद किए गए। उनके साथी दविंदर सिंह उर्फ सोनू से एक पिस्तौल 32 बोर देसी समेत 2 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान दविंदर सिंह से एक और पिस्तौल 30 बोर समेत 5 कारतूस बरामद हुए जबकि मनप्रीत सिंह उर्फ काका 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया जिससे एक पिस्तौल 32 बोर समेत 5 कारतूस बरामद हुए। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ के दौरान पता चला कि वह लड़ाई झगड़े करने के आदी हैं और पंजाब के अलग-अलग थानों के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी कत्ल, कत्ल का प्रयास, लड़ाई झगड़े, हथियार एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के 16 मामले दर्ज हैं। 

एसएसपी ने बताया कि जेलों में सजा काटते वक्त इन लोगों के तार समाज विरोधी तत्वों से जुड़े हैं। हेरोइन का खर्च पूरा न होने के कारण आरोपियों ने हेरोइन लाकर बेचने का धंधा शुरू कर लिया था।


आरोपी बलजीत सिंह और हरप्रीत सिंह की उम्र 34 साल है। दोनों ने इकट्ठे बीकॉम की पढ़ाई की है। जबकि दविंदर सिंह उर्फ सोनू (29) बीए पास है और उसने अपना जिम खोला हुआ है। मनप्रीत सिंह (31) बारहवीं पास है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed