फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farming tools thief arrested two members of the gang

खेती औजार चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Mon, 25 May 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Mon, 25 May 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने रात के समय किसानों के खेतों, मंडियों और घरों के बाहर खड़े खेती औजारों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके दो मेंबरों को काबू कर लिया है। आरोपियों के पास से 25 लाख की कीमत के चोरी किए 18 खेती के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


इन खेती औजारों के चोरी होने संबंधी थाना भादसों, थाना सिटी समाना और थाना खेड़ी गंडियां में केस दर्ज हैं। इस गैंग के ट्रेस होने से करीब 14 केस हल हो गए हैं। जिनमें कुछ फतेहगढ़ साहिब से संबंधित हैं।
विज्ञापन


आईजी परमजीत सिंह गिल ने सोमवार को पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि यह गैंग पटियाला व आसपास के इलाकों में पिछले कुछ महीनों से सरगर्म था। यह गिरोह रात के समय किसानों के ट्रैक्टर, ट्रालियां, इंजन, टोका मशीन, हडंबा थ्रैशर, कराह, हैरोआं, रोटावेटर आदि औजारों को चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पेंट करवा कर यही औजार किसानों को बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज करके इसे ट्रेस किया है। पुलिस ने गैंग के धरमिंदर सिंह उर्फ भिला निवासी बघौरा और हरजीत सिंह उर्फ जीत निवासी चासवाल थाना भादसों गिरफ्तार कर इनके पास से  25 लाख की कीमत के 18 खेती औजारों को बरामद कर लिया है। आरोपियों को लिंक रोड चौरा-नूरखेड़ियां से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed