{"_id":"58c273624f1c1b5e3ddc6f96","slug":"farmer-suicides-troubled-by-debt-debt-of-seven-lakh-rupees-poisoned-died-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से परेशान किसान ने आत्महत्या की
संगरूर
Updated Fri, 10 Mar 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
suicides
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोठे दशमेश नगर डसका में एक किसान ने कर्ज से तंग आकर जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
गांव के पंच कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव का बीरबल सिंह (28) ने अपने घर में जहरीली वस्तु निगल ली। परिवार को इसका पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एएसआई बेअंत सिंह ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुनाम में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी संदीप कौर के बयान पर धारा 174 अधीन कार्रवाई की है।
बताया जाता है कि मृतक बीरबल सिंह के पास महज दो एकड़ जमीन थी और उसके सिर करीब सात लाख रुपये का कर्ज था, जिसे लौटाने में वह असमर्थ था। इसके कारण वह पिछले समय से परेशान था और इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। मृतक अपने पीछे पत्नी और पुत्र को छोड़ गया है।