{"_id":"578b922b4f1c1b9432c4b637","slug":"false-promise-of-sending-abroad-cheated-of-rs-10-lakh-six-nominated-crime-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने का झांसा देकर 10 लाख की ठगी
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Sun, 17 Jul 2016 07:42 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने का झांसा देकर दो अलग-अलग मामलों में छह लोगों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
निर्मल कौर निवासी पुरानी सरा पती समाना ने समाना सिटी थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके बेटा व बहू अमेरिका जाना चाहते थे। इसी बीच वह लोग आरोपियों रशपाल सिंह, उसकी पत्नी महिंदर कौर दोनों निवासी समाना, कुलवीर कौर निवासी नवां गांव पातड़ां, सतनाम सिंह, हरदीप सिंह दोनों पुत्र जीता सिंह निवासी गांव बुरड़ पातड़ां के संपर्क में आए। आरोपियों ने छह लाख 75 हजार रुपये देने पर उसके बेटा व बहू को अमेरिका भिजवाने का भरोसा दिलाया। लेकिन बाद में न तो दोनों को अमेरिका भिजवाया और न ही मांगने पर पैसे वापस दिए। पुलिस ने इस बयान पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी इस केस में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दूसरे केस में दीपक कुमार निवासी न्यू प्रोफेसर कालोनी पटियाला ने सदर पटियाला पुलिस के पास बयान दिया है कि उसने विदेश जाने के लिए रवि कुमार निवासी बठिंडियां मालेरकोटला जिला संगरूर को तीन लाख 10 हजार रुपये दिए थे। लेकिन बाद में आरोपी ने न तो उसे वादे के मुताबिक विदेश भिजवाया और न ही उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।