{"_id":"8e88292526ad33056f7a0874ead6185b","slug":"deliver-opiate-narcotic-pills-from-the-center-heroin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा छुड़ाओ केंद्र से मिली नशीली गोलियां, हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा छुड़ाओ केंद्र से मिली नशीली गोलियां, हेरोइन
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गांव पिंडी में छापामारी कर नशा छुड़ाओ केंद्र से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने केंद्र के मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यही नहीं जो नौजवान उस केंद्र में इलाज के लिए आए थे उन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। नौजवानों ने पुलिस को बताया कि केंद्र मालिक उनसे मारपीट करता था और उनके अभिभावकों से बातचीत भी नहीं करने देता था। पुलिस ने केंद्र के मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई गुरलाल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पिंडी स्थित नशा छुड़वाओ केंद्र में नौजवानों का नशा छुड़वाने की बजाए उन्हें नशा करने को दिया जाता है और केंद्र का मालिक उनके मां-बाप से मोटी रकम वसूल करता है। पुलिस ने वहां छापामारी कर दस ग्राम हेरोइन, दो हजार ट्रोमाडोल व एक हजार अलपराजोन की नशीली गोलियां बरामद कीं।
विज्ञापन
पुलिस ने केंद्र मालिक संजीव कुमार व सागर मोंगा को काबू किया है। सिंह ने बताया कि इस केंद्र में सिर्फ काउंसलिंग के जरिए नौजवानों का नशा छुड़ाने की अनुमति है न कि नौजवानों को यहां पर रख कर नशा छुड़वाने की आज्ञा है।
केंद्र में मौजूद नौजवान जोगिंदर सिंह वासी कपूरथला ने आरोप लगाया कि केंद्र का मालिक उनसे मारपीट करता था और उनके मां-बाप से बातचीत भी नहीं करने देता था।
जोगिंदर ने बताया कि वो 21 सिंतबर 2014 से यहां पर है। तब से लेकर अब तक संजीव ने उसे मां-बाप से बातचीत नहीं करने दी है। इसी तरह अन्य नौजवानों ने भी आपबीती पुलिस को सुनाई।