{"_id":"58e0c8a14f1c1b493e5b3e56","slug":"death-of-cantor-driver-death-in-suspicious-circumstances-police-investigation-rajpura-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में कैंटर ड्राइवर की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में कैंटर ड्राइवर की मौत
पटियाला
Updated Sun, 02 Apr 2017 03:17 PM IST
विज्ञापन
Death
- फोटो : डेमो फोटो
कैंटर में सामान लोड करके लुधियाना से हरिद्वार जा रहे एक कैंटर ड्राइवर की रास्ते में ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड वासी सुशील कुमार (45) लुधियाना से अपने कैंटर में सामान लोड करके हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। जब वह वहां नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
उसकी तलाश करते करते जब वे राजपुरा-चंडीगढ़ रोड पर पच्चीस दर्रा गंदानाला के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कैंटर सड़क के किनारे खड़ा था और ड्राइवर सुशील कुमार कैंटर में पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही जनसुआ पुलिस चौकी के इंचार्ज थानेदार जोगिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।