{"_id":"58c907414f1c1b250832a0ba","slug":"car-dealer-become-customers-shot-dead-car-cash-mobile-looty-filed-in-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर को गोली मारकर कार, नगदी, मोबाइल लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीलर को गोली मारकर कार, नगदी, मोबाइल लूटी
पटियाला
Updated Wed, 15 Mar 2017 02:50 PM IST
विज्ञापन
Loot
- फोटो : डेमो फोटो
पातड़ां में होली के मौके पर ट्राई लेने के बहाने तीन युवक एक कार डीलर के हाथ में गोली मारकर कार, नगदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
लाडी राम निवासी तुगोपती शुतराणा ने पातड़ां पुलिस को बताया कि वह कार पैलेस में अपनी कार खरीदने व बेचने की दुकान चलाता है। होली वाले दिन वह दुकान में था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक उसके पास कार खरीदने के लिए आए। वह कार नंबर पीबी-65आर-1521 का ट्रायल लेने के लिए चले गए। उनके साथ कार डीलर खुद भी गया।
काफी आगे जाकर कार डीलर ने जब युवकों को कार रोकने के लिए कहा तो उन्होंने एक फायर उसपर कर दिया। यह गोली लाडी राम के हाथ में लगी। इसके बाद आरोपियों ने घायल कार डीलर को कार से बाहर फेंक दिया और कार, मोबाइल फोन और 1100 रुपये नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कार डीलर फिलहाल सरकारी राजिंदरा अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने तीनों अज्ञात आरोपियों को नामजद कर लिया है, लेकिन अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।