फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Capt pro bloody skirmish in two sections, four injured

कैप्टन समर्थक दो धड़ों में खूनी झड़प, चार जख्मी

Tue, 21 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 21 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
आयुर्वेदिक कालेज के नजदीक नेहरू युवा केंद्र में मंगलवार हो रहे यूथ कांग्रेस (शहरी) के चुनावों दौरान भारी हिंसा हुई। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के हिमायती दो ग्रुपों की आपस में खूनी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान चाकू, कृपाणें व तलवारें चलीं। इसमें चार लोग जख्मी हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बारह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आयुर्वेदिक कालेज के नजदीक नेहरू युवा केंद्र में यूथ कांग्रेस (शहरी) के चुनाव ग्यारह बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे थे। एक तरफ यूथ कांग्रेस लीडर विनोद अरोड़ा कालू की ओर से समर्थन प्राप्त उम्मीदवार निखिल कुमार काका चुनाव मैदान में था, दूसरी तरफ कांग्रेसी लीडर कर्ण गौड़ समर्थित संदीप मल्होत्रा मैदान में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच निखिल और संदीप के ग्रुपों में मुंह जबानी शुरू हुआ झगड़ा पहले हाथापाई तक पहुंचा। दोनों ग्रुपों के लोगों ने केंद्र के बाहर बने बूथों से मेज उठाकर फेंक दीं।

इसी बीच मामले ने तूल पकड़ा और चाकू, कृपाणें व तलवारें चल गईं। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायलों में दीक्षित राजकपूर, अनुज खोसला, हरीश उर्फ जानी मल्होत्रा, शिव कुमार शामिल हैं। दीक्षित राजकपूर और अनुज खोसला को राजिंदर अस्पताल के डाक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। 

कांग्रेसी लीडर हरीश कपूर ने बताया कि निखिल और राजेश मंडोरा ने जाली वोट डालने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने अपने साथियों समेत दूसरे ग्रुप पर हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ते विनोद अरोड़ा कालू के मुताबिक संदीप मल्होत्रा व उसके साथियों ने निखिल ग्रुप पर आरोप लगाया कि वह उनके लोगों को अपनी तरफ लाकर वोट डलवा रहा है।

संदीप मल्होत्रा व इसके साथियों ने इस बात पर निखिल ग्रुप पर हमला कर दिया। हालांकि चुनाव प्रक्रिया दौरान पुलिस मुलाजिम मौजूद थे, लेकिन दोनों ग्रुपों के हथियारों से लैस होने के कारण पुलिस मुलाजिमों की एक न चली। वारदात के बाद भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।

आफिसर कालोनी चौकी इंचार्ज शिवइंद्र ने बताया कि यूथ कांग्रेसियों में हुई लड़ाई के मामले में निखिल कुमार, संजय शर्मा, विनोद अरोड़ा कालू, आशीष नैहर, कर्ण, निखिल मिगलानी, राजेश मंडोरा, शिवा, शैली, अंबी, गोपी, रोहित के खिलाफ हत्या की कोशिश और लड़ाई-झगड़े की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


वहीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर के राजनीतिक सचिव एमपी सिंह ने कहा कि आज की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो गई है, क्योंकि दोनों गुटों में लड़ाई केंद्र के बाहर हुई। वैसे भी इन दोनों गुटों की आपस में कभी बनी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed