फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Canada on the sender's name and deceived million

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 33 लाख

Fri, 10 Jul 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 10 Jul 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
थाना सिटी पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर 33.60 लाख रुपये की ठगी के आरोप में लुधियाना की एक ट्रेवल एजेंसी  के संचालकों समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर बंधक बना कर रखा गया।
विज्ञापन


इस मामले की जांच कर रहे जिला पुलिस की मानव तस्करी विंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि ठाना सिंह गांव कालिएवाला ने जिला पुलिस प्रमुख से शिकायत की थी कि उसके दोहते जगजीत सिंह गांव दारापुर और इकबालजीत सिंह जुझार नगर मोगा ने कनाडा जाने के लिए लुधियाना के हैबोवाल स्थित ट्रेवल एजेंसी स्काई वे इमीग्रेशन के मालिकों से सौदा तय किया था।
विज्ञापन


पुलिस अनुसार पीडितों ने आरोप लगाया कि तकरीबन 8 माह पहले ट्रेवल एजेंटों ने उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर बंदी बना लिया और वहां डरा धमका कर घर फोन करवाया कि वह कनाडा पहुंच गए हैं। तय सौदे के मुताबिक एजेंटों को भुगतान कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि ट्रेवल एजेंसी संचालकों ने उनके पास से 1.60 लाख रुपये की रकम आईसीआईसी बैंक के खातों में जमा करवाई थी और 32 लाख रुपये नकद लिए थे। पीड़ित कई दिन बाद भूखे रहकर घर पहुंचे और मां बाप को सारी बात बताई।


प्राथमिक तफ्तीश के बाद मोनिका मलक, उसके भाई सुमित मलक निवासी हैबोवाल लुधियाना, मनजिंदर सिंह निवासी फतेगढ़ साहिब,गुरजिंदर सिंह चीमा निवासी सुखचैन नगर, फगवाड़ा और मोहित बत्रा निवासी वार्ड नंबर 8 खन्ना खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed