{"_id":"586f65ae4f1c1bcf57158ac1","slug":"bike-riders-masked-lens-sticks-biker-woman-and-young-man-wounded-rajpura-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी वाले गुंडों का उत्पात, महिला समेत दो को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी वाले गुंडों का उत्पात, महिला समेत दो को किया घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 06 Jan 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो फोटो
मुंह ढंककर बाइक सवार लाठी वाले गुंडे ने सुबह मंदिर जा रही एक महिला के सिर पर वार करके उसको लहूलुहान कर डाला। उसने महिला के आगे जा रहे एक व्यक्ति पर भी जबरदस्त प्रहार किया और उसको भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों को पटियाला के एक अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है।
दोनों हमलों से इलाके के लोगों में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजपुरा के महिंद्रा टेंट हाउस में काम करने वाले चंद्र किशोर ने बताया कि वह टाउन के ज्ञान थल्ला के नजदीक रहते हैं। उसकी पत्नी सुनीता रोजाना की तरह सुबह साढे 6 बजे महाबीर मंदिर में माथा टेकने जा रही थी। उसी समय एक काले रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्तियों ने उसके नजदीक से दो बार उसके सिर पर लठ से प्रहार किया।
इन दोनों ही व्यक्तियों ने अपना मुंह ढंक रखा था। इस प्रहार से महिला रक्तरंजित हो गई। उसको गंभीर हालत में नजदीकी लोगों के सहयोग से सिविल अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया। यहां पर डाक्टरों ने उक्त महिला के सर पर 18 टांके लगाए।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में महाबीर मंदिर के नजदीक रहने वाले मनोज कुमार ने बताया कि उसके पिता ठारू राम रोजाना की तरह अपने घर से सुबह सैर करने के लिए गए थे, जब वह महाबीर मंदिर के नजदीक पहुंचे तो दो बाइक सवारों ने उनके पिता के मुंह पर लठ से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उनको इलाज के सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए पटियाला के अस्पताल रेफर कर दिया।
मनोज कुमार के अनुसार उसके पिता की नाक की हड्डी टूट जाने से खून बंद ही नहीं हो पा रहा था। जिससे उन्हें पटियाला अस्पताल ले जाया गया। सिटी पुलिस ने सूचना मिलते ही वारदात वाली जगह पर पहुंचकर सीसीटीवी की जांच शुरू कर अपराधियों के जल्द पकड़े जाने की बात कह रहे हैं। वारदात वाली जगह पर दोनों गंभीर घायलों का खून सड़क पर बिखरा है।