फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Basketball National player flow into canal in Patiala of Punjab

पटियाला: नहर में बहा बास्केटबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी, चार दोस्तों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Wed, 09 Jun 2021 09:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Jun 2021 09:51 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में बास्केटबाल का राष्ट्रीय खिलाड़ी नहर में बह गया। मृतक के पिता ने चार दोस्तों पर नहर में थक्का देने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Basketball National player flow into canal in Patiala of Punjab
बास्केटबाल खिलाड़ी इंद्रप्रीत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में बास्केटबाल जूनियर विंग का एक नेशनल खिलाड़ी नहर में बह गया। दरअसल, बास्केटबाल खिलाड़ी इंद्रप्रीत को तैरना नहीं आता था। यह जानकर भी उसके दोस्तों ने जानबूझकर उसे नहाने के लिए नहर में उतार लिया, जिससे नाबालिग बह गया। अब थाना पसियाना पुलिस ने चारों दोस्तों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


धर्मपाल सिंह निवासी ग्रीन पार्क कालोनी ने पुलिस को बयान दिया है कि उसके 17 साल के लड़के इंद्रप्रीत सिंह को उसके चार दोस्त सरबलंद सिंह निवासी अंबिका एनक्लेव सन्नौरी रोड, आर्यन संधू निवासी संत एनक्लेव सूलर, आदेश प्रताप सिंह निवासी फतेहपुर राजपूतां, अनंत सिंह निवासी गांव दफ्तरी वाला घग्गा देर रात करीब साढ़े 10 बजे घर आकर अपने साथ कार में ले गए थे। 
विज्ञापन


दोस्तों ने कहा कि कोई जरूरी काम है। जब दो घंटे तक उनका लड़का वापस नहीं आया तो वह तलाश करते हुए भाखड़ा नहर के पास पहुंचे। वहां देखा कि नहर की पटरी पर आरोपी अपनी गाड़ियों में बैठे थे। जब धर्मपाल ने आरोपियों से अपने लड़के के बारे पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके लड़के को जानबूझकर नहर में नहाने के लिए मजबूर किया, जबकि उन्हें पता था कि उसे तैरना नहीं आता है। जिस कारण लड़का नहर में बह गया। इंद्रप्रीत का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने चारों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 


बास्केटबाल जूनियर विंग का नेशनल खिलाड़ी है इंद्रप्रीत
थाना पसियाना के अधीन भाखड़ा नहर में डूबने वाला 17 साल का नौजवान इंद्रप्रीत सिंह बास्केटबाल जूनियर विंग का नेशनल खिलाड़ी था, जबकि पिता धर्मपाल सिंह पंजाब पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं। धर्मपाल सिंह के मुताबिक उनका बेटा आर्मी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। पिता ने आरोप लगाए हैं कि उनके लड़के को नहर में धक्का दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed