{"_id":"583410ad4f1c1b262413b009","slug":"assistant-lineman-bribe-arrested-16-thousand-bribe-vigilance-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट लाइनमैन 16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असिस्टेंट लाइनमैन 16 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू
Updated Tue, 22 Nov 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ब्यूरो ने जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह से पावरकाम के असिस्टेंट लाइनमैन को 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत उसने डेयरी फार्म मालिक से उस पर पावरकाम की ओर से लगाए जुर्माने को रफा-दफा करने के एवज में मांगी थी।
विजिलेंस ब्यूरो ने असिस्टेंट लाइनमैन के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार बलदेव सिंह का गांव रामगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब में भैंसों का डेयरी फार्म है। जिसका कुछ महीने पहले मीटर सड़ गया था। इसके बाद पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड मंडी गोबिंदगढ़ ने सड़े हुए मीटर का 70 हजार जुर्माना डाल दिया था।
जुर्माना रफा-दफा करने के बदले में पावरकाम मंडी गोबिंदगढ़ के असिस्टेंट लाइनमैन बलविंदर सिंह निवासी अमलोह ने 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। आरोपी एएलएम ने रिश्वत के चार हजार रुपये शिकायतकर्ता से पहले ले लिए। बाकी के रहते 16 हजार रुपये रिश्वत के लेते हुए एएलएम को विजिलेंस ब्यूरो ने सोमवार को अमलोह से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।