फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Alert issued across country after three prisoners escaped from Patiala Jail in Punjab.

पटियाला: जेल से भागे कैदियों के बारे में पूरे देश में अलर्ट जारी, एसआईटी का गठन  

Fri, 30 Apr 2021 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 30 Apr 2021 12:32 PM IST
सार

सभी थाना इंचार्जों को कैदियों के फोटो समेत सारी जरूरी जानकारी भेजकर अपील की गई है कि उनके बारे में कोई सूचना मिले, तो उसे तुरंत पटियाला पुलिस से साझा किया जाए।

विज्ञापन
Alert issued across country after three prisoners escaped from Patiala Jail in Punjab.
पटियाला जेल से भागे तीनों कैदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में पटियाला की सेंट्रल जेल से तीन कैदियों के फरार हो जाने के बाद देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थाना इंचार्जों को कैदियों के फोटो समेत सारी जरूरी जानकारी भेजकर अपील की गई है कि उनके बारे में कोई सूचना मिले, तो उसे तुरंत पटियाला पुलिस से साझा किया जाए। 

विज्ञापन


जेल सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह ने बताया कि अभी तक कैदियों के बारे कोई सुराग नहीं लगा है। ये तीनों कैदी अपने सेल के शौचालय की दीवार में पानी की पाइप से दो फुट का छेदकर उसमें से बाहर निकले हैं। लेकिन वे जेल से कैसे फरार हुए और किधर को गए, इस बारे में फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि जेल के जिस क्वारंटीन वार्ड से कैदी फरार हुए हैं, उस वार्ड की 11 फुट की दीवार और जेल की मेन चारदीवारी के पास न कोई रस्सी मिली है और न ही उनके दीवारें फांदने का कोई निशान मिला है। इसलिए उनकी फरारी के बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने भी गुरुवार को इस मामले में आम लोगों से अपील की है कि उन्हें इन कैदियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके लिए कुछ नंबर भी जारी किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मामले की जांच के लिए डीआईजी (जेल) सुरिंदर सिंह सैनी पटियाला पहुंचे। उन्होंने सेंट्रल जेल में मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज देखी। वहीं उस समय ड्यूटी पर तैनात रहे स्टाफ से भी पूछताछ की। माना जा रहा है कि जेल स्टाफ की मिलीभगत से ही कैदी फरार हुए हैं। मामले की जांच के लिए छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। साथ ही एसपी वरुण शर्मा की अगुवाई में छह मेंबरी एसआईटी का गठन किया गया है। इस एसआईटी में एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी (डी) कृष्ण कुमार पैंथे, डीएसपी सिटी टू सौरभ जिंदल, सीआईए स्टाफ इंचार्ज राहुल कौशल और थाना त्रिपड़ी इंचार्ज हैरी बोपाराय शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed