फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Vikas, an associate of terrorist Kulbir, arrested for the shooting at the Sabbarwal Tyres showroom in Yamunanagar.

Yamuna Nagar News: यमुनानगर में सब्बरवाल टायर्स के शोरूम पर फायरिंग में आतंकी कुलबीर का गुर्गा विकास गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Vikas, an associate of terrorist Kulbir, arrested for the shooting at the Sabbarwal Tyres showroom in Yamunanagar.
यमुनानगर। सब्बरवाल टायर्स के शोरूम पर फायरिंग के मामले में अंबाला एसटीएफ ने गाजियाबाद के भारत सिटी निवासी विकास उर्फ विक्की को करनाल से गिरफ्तार किया है। विक्की आतंकी संगठन बब्बर खालसा के कुलबीर उर्फ सिद्धू का गुर्गा है। एसटीएफ ने उसे शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

इसी वर्ष 11 जुलाई की रात रामपुरा कालोनी स्थित सब्बरवाल टायर्स के शोरूम पर पांच से छह राउंड गोलियां चली थीं। बदमाशों ने शोरूम के बाहर दस लाख रुपये के इनामी आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू के नाम से धमकी भरा पर्चा भी चस्पा किया था। पर्चे में कारोबारी को धमकाते हुए लिखा गया था कि यह सिर्फ ट्रेलर है और अगली गोली दिमाग में लगेगी। इसके बाद एक आडियो संदेश जारी कर कुलबीर सिद्धू ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। इसकी प्राथमिकी शहर यमुनानगर थाने में पुलिस ने दर्ज की थी।
विज्ञापन

वारदात के बाद सीआइए-टू की टीम ने राजस्थान के बहरोड़ क्षेत्र निवासी सरजीत और बिहार के रहने वाले राजेश कुमार को पहले गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसटीएफ ने राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर निवासी राहुल को पकड़ा था। पूछताछ में राहुल के भी कुलबीर सिद्धू के लिए काम करने की बात स्वीकार की थी। आरोपियों ने माना था कि उन्होंने कुलबीर के कहने पर फायरिंग व पर्चा चस्पा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वारदात से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद
एसटीएफ अंबाला यूनिट के इंस्पेक्टर निर्मल ने बताया कि विक्की से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आतंकी कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू का गुर्गा है। आरोपी से पूछताछ में गैंग के नेटवर्क, अन्य सदस्यों और वारदात की साजिश से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed