फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   समाना के पास गांव फतेहपुर में शैलर से शराब की बड़ी खेप बरामद, मालिक नामजद

समाना के पास गांव फतेहपुर में शैलर से शराब की बड़ी खेप बरामद, मालिक नामजद

Sat, 18 May 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
समाना के पास गांव फतेहपुर में शैलर से शराब की बड़ी खेप बरामद, मालिक नामजद
पटियाला। समाना के नजदीक गांव फतेहपुर के एक शैलर में बड़ी मात्रा में शराब पहुंचने की सूचना मिलने पर पटियाला लोकसभा हलके के सांसद व नवां पंजाब पार्टी के उम्मीदवार डा. धर्मवीर गांधी और अकाली-भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह रखड़ा अपने-अपने समर्थकों समेत शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर गुस्से में आए इन नेताओं ने समर्थकों साथ सड़क पर धरना लगा दिया। धरना सारी रात जारी रहा।
विज्ञापन

डा. गांधी व रखड़ा ने आरोप लगाया कि यह शैलर एक कांग्रेसी नेता का है, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस ने ही वोटें खरीदने के लिए यह शराब की यहां मंगाई है। सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। शनिवार की सुबह मौके पर एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू व डीसी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाकर धरना समाप्त किया गया। खबर लिखे जाने तक समाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए शैलर मालिक खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। बाद में डा. गांधी और रखड़ा ने अलग-अलग पत्रकार वार्ता बुलाकर मामले में अपना पक्ष रखा। समाना सिटी थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि शैलर से 52 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब और 177 पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब बरामद की गई है। मामले में कार्रवाई करते हुए शैलर मालिक गुलु बांसल के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कांग्रेस से जिला प्रशासन की मिलीभगत: डा. गांधी
डा. गांधी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर अपनी हार को देखकर नशा बांट कर वोटें खरीदने की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि रात 12 बजे के बाद उन्होंने व रखड़ा ने शैलर के पास सड़क पर धरना लगाया। उनके बार-बार फोन करने के बावजूद प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा। सारी रात शैलर से पिछली दीवार से बड़ी मात्रा में शराब की पेटियां किसी अन्य ठिकाने पर ले जाई गईं, जबकि प्रशासन ने शैलर का पूरी रात गेट तक नहीं खुलवाया। इससे साफ होता है कि यह सारा गोरखधंधा जिला प्रशासनक ी मिलीभगत के साथ ही हुआ है। सुबह सात बजे जाकर एसएसपी व डीसी मौके पर पहुंचे। मौके पर एसएसपी के आने परसांसद डा. गांधी ने कांग्रेस पर वोटें खरीदने के लिए शराब बांटने के आरोप लगाते हुए कहा कि शैलर के बाहर कांग्रेस झंडा व अंदर कैप्टन के स्टीकर लगे वाहन इसका साफ प्रमाण देते हैं। उधर सुरजीत सिंह रखड़ा ने इसे पुलिस प्रशासन व कांग्रेस की मिलीभगत बताया और कहा कि उनको शैलर के बाहर रोक कर जल्दी जल्दी से अंदर से शराब बाहर खेतों में फेंक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed