{"_id":"5ca6347abdec2214074c05b6","slug":"81554396282-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कार समेत नहर में फेंकने वाले पति को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कार समेत नहर में फेंकने वाले पति को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संबंधों के शक में पत्नी को कार समेत नहर में फेंकने वाले पति को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। चरित्र पर शक के चलते पत्नी को घायल कर उसे कार समेत नहर में फेंकने वाले पति को वीरवार को पटियाला अदालत ने जुडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी पति का पुलिस रिमांड खत्म हो गया था।
चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट त्रिपतजीत कौर की अदालत में आरोपी को पेश किया गया था। गौरतलब है कि पटियाला की तेजबाग कालोनी के रहने वाले टैक्सी चालक विक्रम पाल सिंह (27) अपनी पत्नी लवप्रीत कौर (23) के साथ 26 मार्च सुबह से लापता था। लवप्रीत कौर का मायका परिवार व उसके गांव अराई माजरा के लोग उसे तभी से तलाश कर रहे थे। दोनों पति-पत्नी के मोबाइल भी स्विच आफ थे। परिजनों ने लवप्रीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कोतवाली में भी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि विक्रम पाल सिंह ने अपने किसी रिश्तेदार के पास फोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी लवप्रीत कौर को घायल कर कार समेत पटियाला-समाना रोड पर गांव ढैंठल से करीब एक किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने सूचना के आधार पर गोताखोरों की टीम की मदद से शुक्रवार को लाश को ऑल्टो कार समेत नहर से बरामद कर लिया था। आरोपी विक्रम पाल सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था।