फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस

पुलिस

Wed, 26 Dec 2018 09:55 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 26 Dec 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
मार्कफेड एमडी के ससुर की हत्या का चौथा आरोपी काबू
विज्ञापन

पटियाला। मार्कफेड के एमडी वरुण रूजम के ससुर सवरन सिंह की हत्या के चौथे और मुख्य आरोपी को पुलिस ने पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चरन सिंह उर्फ चीनू निवासी गांव दुखेड़ी थाना साहा जिला अंबाला (हरियाणा) के तौर पर हुई है। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि राजपुरा के पास सेवामुक्त एसई सवरन सिंह के कत्ल केस में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों जगतार सिंह, कार्तिक चौहान और सतविंदर सिंह उर्फ सता को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने मुख्य आरोपी चरन सिंह उर्फ चीनू निवासी गांव दुखेड़ी जिला अंबाला को गिरफ्तार कर लिया है। वह अब तक इस केस में भगोड़ा था। आरोपी से पुलिस ने इस्तेमाल देसी पिस्तौल 32 बोर मैगजीन वाला, दो कारतूस, एक खोल कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed