{"_id":"5bdc824dbdec22697d28b245","slug":"71541177933-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद चंदूमाजरा के भांजे समेत तीन पर रेप का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद चंदूमाजरा के भांजे समेत तीन पर रेप का केस
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाला। शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के भांजे हरविंदर सिंह हरपालपुर समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना घन्नौर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप, धोखाधड़ी और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पीड़ित महिला ने थाना घन्नौर पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की जमीन का इंतकाल वह अपने नाम कराना चाहती थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व चेयरमैन व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के भांजे हरविंदर सिंह हरपालपुर, जसवीर सिंह और कुलवंत सिंह निवासी गांव बघौरा के साथ हुई। आरोपियों ने जमीन का इंतकाल उसके नाम कराने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इंतकाल कराने के बदले पहले आरोपियों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी जमीन 50 लाख रुपये में बिकवा दी। इस रकम में से पीड़िता को केवल 15 लाख रुपये का ड्राफ्ट दिया गया। पीड़िता के बयान पर थाना घन्नौर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूर्व अकाली सरकार के समय हरविंदर सिंह हरपालपुर मार्केट कमेटी पटियाला का चेयरमैन रहने के साथ-साथ खादी बोर्ड के डायरेक्टर जैसे ओहदे पर भी काम कर चुका है।
विज्ञापन
वहीं हरविंदर सिंह हरपालपुर ने कहा है कि राजनीतिक बदले की भावना के साथ उनके खिलाफ झूठा पुलिस केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी बेगुनाही के सारे सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की ओर से महिला को हथियार बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।