फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सीएम सिटी में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश

सीएम सिटी में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश

Sun, 14 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश
स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश
विज्ञापन

पटियाला। इलाके के एक मॉल स्थित स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने रविवार को पर्दाफाश किया। इस मौके पर पुलिस ने विभिन्न राज्यों की छह लड़कियां पकड़ी। सेंटर के मैनेजर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेंटर के मैनेजर और मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना कोतवाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायतें मिल रही थी कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर को इस स्पा सेंटर में भेजा। इसके बाद पुलिस ने रेड कर दी और मौके से छह लड़कियों को पकड़ लिया। लड़कियां दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से हैं। पुलिस ने मौके से सेंटर के मैनेजर अमित कुमार निवासी पानीपत को भी काबू कर लिया, जबकि सेंटर का मालिक जोगिंदर कुमार निवासी पानीपत फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उनसे बहला-फुसला कर यह काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed