{"_id":"5ca4e317bdec221461126659","slug":"51554309911-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मण्डी जाने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को पीटने ओर रूपये छीनने का अरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी मण्डी जाने वाले रेहड़ी फड़ी वालों को पीटने ओर रूपये छीनने का अरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी फड़ी वालों को पीटने और रुपये छीनने का अरोप
राजपुरा। रेहड़ी फड़ी यूनियन राजपुरा के प्रधान रमेश बबला की अगुवाई में यूनियन की मीटिंग हुई। जिसमें कुछ शरारती तत्वों की ओर से रेहड़ी फड़ी वालों से मारपीट कर रुपये छीनने और सब्जी मंडी सामान खरीदने आने वाले रेहड़ी वालों से 50 रुपये से 150 रुपये तक की जबरन वसूली करने का विरोध जताया।
जारी बयान में रेहड़ी फड़ी यूनियन राजपुरा के प्रधान रमेश बबला ने बताया कि राजपुरा की थोक सब्जी मंडी में आने वाले व्यापारियों को लूटने व उनसे मार-पीट करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को सुबह रेहड़ी लगाने वाला दलीप कुमार नामक व्यक्ति सुबह लगभग पांच बजे कस्तूरबा रोड पर से आ रहा था कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए उससे पांच हजार से अधिक रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकियां देते हुए चले गये। जिससे इलाके के लगभग दो हजार से ज्यादा रेहड़ी फड़ी वालों में भारी रोश पाया जा रहा है। बबला ने बताया कि इसके अलावा सब्जी मंडी के गेट पर भी प्रति रेहड़ी वालों से 50 से 150 रूपये तक ठेकेदार की ओर से वसूले जा रहे हैं जिससे परेशान हो कर कुछ रेहड़ी वाले तो रेहड़ियां छोड़ कर ओर कुछ कार्य करने लग गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर जल्द इन शरारती तत्वों पर कार्रवाई नहीं की तो यूनियन संघर्ष का रास्ता अपनाएगी।
फोटो 03 पीटीएल 07
शरारती तत्वों द्वारा घायल किये गये रेहडी वाले का हालपूछते प्रधान रमेश बबला व अन्य।