{"_id":"5c2f88c1bdec2257191908bf","slug":"51546619073-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार करोड़ की चोरी
विज्ञापन
शिमला
ज्ञान सागर अस्पताल में चार करोड़ की मशीनें व अन्य साजो-सामान चोरी
अस्पताल की केयर टेकर व कुछ अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज
फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। बनूड़ के नजदीक स्थित ज्ञान सागर अस्पताल से चार करोड़ की मशीनें व अन्य साजो-सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। बनूड़ थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अस्पताल के जीएम प्रबंधकीय जेके शर्मा निवासी संभालखी जिला मोहाली के बयान पर अस्पताल की महिला केयर टेकर समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी इस केस में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
संबंधित थाना बनूड़ के इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि ज्ञान सागर अस्पताल के जीएम प्रबंधकीय जेके शर्मा के बयान पर अस्पताल की केयर टेकर डीमा और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि डीमा व कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने अस्पताल से एक्सरे मशीनें, एसी, कंप्यूटर, एलसीडी, ट्रांसफार्मर व अन्य सामान चोरी कर लिए। इस सारे सामान की कीमत करीब चार करोड़ रुपये थी। यह चोरी जून 21017 से सितंबर 2018 के बीच की गई। मैनेजमेंट ने जब अस्पताल बंद किया तो वहां से सिक्योरिटी भी हटा ली गई थी। जिसका फायदा उठाते हुए अस्पताल से यह सारा सामान चोरी कर लिया गया।
थाना इंचार्ज ने बताया कि आरोपी महिला केयर टेकर हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है। बताया कि आज जब पुलिस इस मामले की जांच के लिए गई, तो पता लगा है कि डीमा कुछ समय से बीमार थी और उसकी मौत हो गई है। अभी पुलिस कुछ पक्के तौर पर कह नहीं सकती है। डेथ सर्टिफिकेट देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।