{"_id":"5bf6dd6ebdec22414f577d59","slug":"41542905198-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाभा लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाभा लूट
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाभा बैंक लूट के दो और आरोपी गिरफ्तार
संगरूर और पटियाला में पिछले 12 साल में 14 वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा में एसबीआई के गार्ड का कत्ल करके 50 लाख रुपये लूटने के दो और आरोपियों को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनका साथी को पुलिस मालेरकोटला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर मामले में पटियाला लाई है। लुटेरों ने पुलिस पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने 2006 से अब तक कत्ल और डकैती की कुल 14 वारदात की हैं। इनमें छह व्यक्तियों का कत्ल और सात को गंभीर रूप से जख्मी किया। उनके पास से और हथियार भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने वीरवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि नाभा बैंक डकैती के गिरफ्तार आरोपियों अमनजीत सिंह गुरी और जगतार सिंह तारी के साथी गुरमेल सिंह और मेजर सिंह को पकड़ा गया है। मालेरकोटला जेल में बंद आरोपियों के एक पुराने साथी गुरमेल सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए लाया गया है। गुरमेल सिंह के खिलाफ इरादा कत्ल, लूटपाट के 17 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। आरोपियों ने 2008 में गैस एजेंसी चीमा मंडी में तीन लोगों का कत्ल करके कैश की लूट की थी।
एसएसपी ने बताया कि 2006 से यह गिरोह सक्रिय था। पहले अमनजीत सिंह गुरी अपने साथी गुरमेल सिंह और मेजर सिंह के साथ मिलकर वारदात करता था। 2011 में इन्होंने अपने गिरोह में जगदेव सिंह को शामिल कर लिया था। आरोपियों के पास से अब तक एक 315 बोर राइफल समेत 25 कारतूस, एक 12 बोर राइफल समेत 25 कारतूस 23 बोर और काले रंग का हेलमेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की ओर से तीन और वारदात करने के लिए रेकी पूरी कर ली गई थी। जिसमें नाभा से संगरूर जाने वाली कैश वैन और गांव रोगलां, महिला चौक और गांव मौड़ां जिला संगरूर की सोसाइटियों का कैश लूटने की रेकी की जा चुकी थी।