{"_id":"5adf641c4f1c1b76098b62c9","slug":"31524589596-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों के शटर त़ोड नगदी व सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानों के शटर त़ोड नगदी व सामान चोरी
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों के शटर तोड़ नकदी और सामान चोरी
पटियाला।
घन्नौर से बहादुरगढ़ मेन रोड पर बनी सिंगला ट्रेडिंग कंपनी और दक्ष पावर प्वाइंट वालों की दुकान का शटर तोड़कर सोमवार देर रात चोर नकदी व सामान चुराकर फरार हो गए।
सिंगला ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अश्वनी सिंगला ने बताया कि वह सोमवार रात दुकान को ताला लगाकर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ था। अंदर दुकान के गल्ले में से 4000 रुपये और कोल्ड ड्रिंक्स की 25 पेटियां चोरी थीं।
साथ वाली दक्ष पावर प्वाइंट की दुकान का शटर गैस कटर से 10 फुट काटा गया था लेकिन चोर वारदात नहीं कर पाए। मालिक बिन्नी बांसल ने बताया कि दुकान के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ छेड़छाड़ की गई है। कैमरे को घुमाया गया है ताकि वह इसकी नजर में न आएं। यह रात करीब एक बजे की घटना है।