फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस मुलाजिमों पर हत्या का केस दर्ज

पुलिस मुलाजिमों पर हत्या का केस दर्ज

Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिमों पर हत्या का केस दर्ज
नशा तस्करी के आरोपी बुजुर्ग की हिरासत में मौत
विज्ञापन

तीन पुलिस मुलाजिमों समेत पांच पर हत्या का मामला दर्ज
बुजुर्ग को पीटने के बाद गाड़ी में डालकर ले गए थे पुलिस कर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
थाना घग्गा के अधीन पड़ते गांव बेलूमाजरा में भुक्की तस्करी के आरोपी बुजुर्ग को पुलिस मुलाजिमों ने पहले पीटा, फिर उसे गाड़ी में डाल कर ले गए। रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मामले में थाना घग्गा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन हवलदारों के अलावा दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
थाना घग्गा के इंचार्ज एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो युवकों को भुक्की के साथ जब पकड़ा था। आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह नशा गांव बेलूमाजरा के 75 साल के बुजुर्ग हरनेक सिंह ने बेचा है। इसी आधार पर पुलिस मुलाजिम उसे गिरफ्तार करने गए थे। वहीं बुजुर्ग हरनेक सिंह के भतीजे गुरनाम सिंह का कहना है कि वह अपने चाचा हरनेक सिंह और हरमेल सिंह नाम के व्यक्ति के साथ गांव की धर्मशाला में बैठे थे। इसी बीच एक स्विफ्ट कार में हवलदार भोला सिंह, हवलदार गुरमेल सिंह, हवलदार जसविंदर सिंह मामूरा सिविल वर्दी में उतरे। उनकी गाड़ी के पीछे एक मोटरसाइकिल पर दो लोग और थे। पुलिस वालों ने पहले उसके बुजुर्ग चाचा को पीटा फिर उन्हें अपनी गाड़ी में डाल कर ले गए। गांव ककराला के पास आरोपी पुलिस वाले गाड़ी छोड़कर भाग गए। जब गाड़ी को देखा तो उसमें बुजुर्ग हरनेक सिंह की शव पड़ा हुआ था। गांव और परिवार वालों के विरोध करने के बाद थाना घग्गा पुलिस ने अपने ही तीन हवलदारों समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का पर्चा दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बुजुर्ग का तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
पुलिस हिरासत में मरने वाले भुक्की तस्करी के आरोपी बुजुर्ग का बुधवार को समाना के सिविल अस्पताल में मजिस्ट्रेट की निगरानी में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। मृतक हरनेक सिंह के शव एक्सरे किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि लैब जांच के लिए मृतक का विसरा और हार्ट भी भेजा जा रहा है। इनकी रिपोर्ट बाद में मिलेगी। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के दिल में स्टंट पड़ा हुआ था और हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। बुधवार को जब बुजुर्ग का पोस्टमार्टम समाना के अस्पताल में चल रहा था तो बाहर पुलिस फोर्स तैनात थी ताकि गांव के लोग या बुजुर्ग के रिश्तेदार कोई प्रदर्शन न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed