फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे

विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे

Thu, 02 May 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे
विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों ठगे
विज्ञापन

नाभा के रहने वाले आरोपी खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
अतुल मंगला निवासी जोड़ियां भट्ठियां ने कोतवाली थाना पुलिस पास बयान दिया है कि वह अपने बेटे सोमांशु मंगला को विदेश भेजना चाहता था। इसी दौरान वह दीपक मित्तल निवासी हीरा महल नाभा के संपर्क में आया। आरोपी ने 14 लाख रुपये देने पर उसके बेटे को विदेश भेजने का झांसा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खाते में सौदे के मुताबिक 14 लाख रुपये डलवा दिए। लेकिन बाद में न तो आरोपी ने उसके लड़के को विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर चंडीगढ़ निवासी ने ठगे आठ लाख
पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर आठ लाख की ठगी करने का मामले में थाना त्रिपड़ी पुलिस ने चंडीगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नसीब सिंह निलासी रणजीत नगर सिऊना रोड पटियाला ने पुलिस पास बयान दिया है कि आरोपी सरूप सिंह निलासी सेक्टर 44-डी चंडीगढ़ ने उसके लड़के गुरविंदर सिंह को पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ले लिए। लेकिन बाद में आरोपी ने न तो गुरविंदर सिंह को पुलिस में भरती कराया और न ही पैसे वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed