फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   समाना के गांव धनेठा में युवक का कत्ल, लाश को जमीन में गाड़ा

समाना के गांव धनेठा में युवक का कत्ल, लाश को जमीन में गाड़ा

Wed, 24 Apr 2019 10:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
समाना के गांव धनेठा में युवक का कत्ल, लाश को जमीन में गाड़ा
युवक का कत्ल कर लाश दफनाई
विज्ञापन

दोस्त ने भाई के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने केस दर्ज किया
21 अप्रैल से लापता था युवक, जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। समाना के गांव धनेठा में संबंधों के चलते युवक का कत्ल करके लाश को खेत में दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लाश बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। युवक के कातिल उसके दो दोस्त ही निकले, जो सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों को काबू करके उनके खिलाफ सदर समाना थाने में केस दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी संबंधित सदर समाना थाना इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि जगतार सिंह (35) निवासी गांव धनेठा गांव के ही जमींदार के खेतों में मजदूरी करता था। वह 21 अप्रैल को अचानक लापता हो गया। परिवार वालों ने काफी तलाश बाद भी जगतार सिंह के न मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस ने जमींदार के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। इस पर सामने आया कि जगतार सिंह अपने दो दोस्तों गुरजंट सिंह व गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के साथ 21 अप्रैल की रात करीब 12 बजे जमींदार के खेतों में जाते दिख रहे हैं, लेकिन उसके बाद जगतार सिंह का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुरजंट सिंह व गुरविंदर सिंह दोनों सगे भाई हैं और दोनों ही कत्ल किए जगतार सिंह के साथ जमींदार के खेतों में मजदूरी करते थे। इस फुटेज के आधार पर जब पुलिस ने दोनों को काबू करके सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि जगतार सिंह के गुरजंट सिंह की पत्नी साथ संबंध थे। इससे गुस्सा होकर गुरजंट सिंह ने अपने भाई गुरविंदर सिंह के साथ मिलकर 21 अप्रैल की रात को तेजधार हथियारों साथ जगतार सिंह के पेट में वार करके उसका कत्ल कर दिया। बाद में लाश को साथ पड़ते किसी अन्य व्यक्ति के खेतों में दबा दिया। पुलिस ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार समाना संदीप सिंह, डीएसपी समाना जसवंत सिंह मांगट की निगरानी में लाश को जमीन खोदकर बरामद कर लिया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए समाना के सिविल अस्पताल में रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ सदर समाना थाने में कई धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed