फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लुटेरा गिरोह पकड़ा

लुटेरा गिरोह पकड़ा

Wed, 12 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह पकड़ा
लुटेरा गिरोह के पांच मेंबर काबू, एक फरार
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते धरे गए, आरोपियों से हथियार भी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मौके से इसके पांच मेंबरों को काबू कर लिया, जबकि एक मौके से फरार होने में सफल रहा। आरोपियों से हथियार भी बरामद हुए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है।
एसपी (सिटी) केसर सिंह ने बताया कि आफिसर कालोनी पुलिस चौकी के इंचार्ज करनैल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ एनआईएस चौक में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि पुरानी चुंगी डकाला रोड नजदीक शीश महल के पास हथियारों से लैस होकर एक गैंग के छह मेंबर मौजूद हैं। वह लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने रेड करके मौके से आरोपी साहिल, सूरज निवासी अमर दर्शन कालोनी पटियाला, किरपा राम निवासी अमर दर्शन कालोनी पटियाला, कालू, सेठी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनका एक साथी चीनू मौके से फरार हो गया। पकड़े आरोपियों के पास से पुलिस ने एक नकली पिस्तौल, एक लोहे की किरपाण, दो लोहे की रॉड, एक सबल लोहा, दो चोरी के मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके इनका पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि पूछताछ हो सके कि इस गैंग ने अब तक कितनी वारदातें की हैं। यह लोग किस जगह लूट करने की योजना बना रहे थे। साथ ही गैंग मेंबरों के आपराधिक रिकार्ड के बारे में भी पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed