फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   देवर द्वारा भाभी को दोस्त साथ हाकियों से पीटने का वीडियो वायरल

देवर द्वारा भाभी को दोस्त साथ हाकियों से पीटने का वीडियो वायरल

Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
देवर द्वारा भाभी को दोस्त साथ हाकियों से पीटने का वीडियो वायरल
विवाहिता को पीटने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

पति, देवर और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिले एक देवर की ओर से अपनी भाभी को दोस्त के साथ मिलकर हाकियों के साथ पीटने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के सामने आते ही पुलिस ने तुरंत हरकत में आकर महिला के देवर, देवर के दोस्त समेत पति के खिलाफ मारपीट, धमकियां देने, शारीरिक छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला को ससुराल वालों की ओर से दहेज के लिए तंग परेशान किया जा रहा था।
इस वीडियो में दिखाया गया है कि नाभा गेट स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर एक महिला को दो युवक हाकियों के साथ पीट रहे हैं। पुलिस की जांच मेंद सामने आया है कि जिस महिला के साथ मारपीट हुई, वह मीना कश्यप (25) है और छोटी बारादरी में कोका कोला एजेंसी के पास इलाके में रहने वाली है। मारपीट करने वालोें में देवर कमलजीत सिंह व देवर का दोस्त गौरववीर सिंह हैं। मीना के मायका परिवार के मुताबिक मीना की शादी दलजीत सिंह के साथ हुई थी और वह कोई काम नहीं करता है। शादी के बाद उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया। जिसे ससुराल परिवार ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ऊपर से उनकी लड़की मीना को दहेज के लिए परेशान करने लगे। इस पर पति-पत्नी अलग-अलग रहने लगे और इस संबंधी केस वुमन थाना में भी चला।
विज्ञापन

वीरवार को किसी कारण मीना अपने ससुराल परिवार गई, वहां उसके देवर कमलजीत सिंह ने अपने दोस्त गौरववीर सिंह के साथ मिलकर उसे सरेआम पीटा। मीना अपनी जान बचा कर फर्नीचर की दुकान पर आ गई। यह सारी मारपीट एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। देवर ने इस दौरान अपनी भाभी से शारीरिक छेड़छाड़ भी की। थाना दो नंबर डिवीजन के इंचार्ज सुरिंदर कुमार भल्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले में जांच के बाद और महिला के बयान पर देवर, उसके दोस्त समेत पति दलजीत सिंह को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद कर लिया है। देवर व उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed