फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   जापान की जगह अरमानिया भेजा, वहां जबरन कैश व पासपोर्ट लेकर कमरे में छोड़ा

जापान की जगह अरमानिया भेजा, वहां जबरन कैश व पासपोर्ट लेकर कमरे में छोड़ा

Thu, 04 Jul 2019 10:53 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
जापान की जगह अरमानिया भेजा, वहां जबरन कैश व पासपोर्ट लेकर कमरे में छोड़ा

विज्ञापन
पटियाला। जापान भेजने का झांसा देकर युवक से लाखों रुपये ठगने के बाद उसे अरमानिया भेज दिया गया। वहां पर भी उसके साथ ज्यादती की गई और एक कमरे में छोड़ दिया। युवक बड़ी मुश्किल से वापस पंजाब लौटा है। थाना सिविल पुलिस ने पीड़ित युवक के पिता के बयान पर अब आरोपी ट्रैवल एजेंट व उसकी एक महिला साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

हरविंदर सिंह निवासी गांव रोहटी मौड़ा थाना सदर नाभा ने पुलिस को बयान दिया है कि वह अपने बेटे को जापान भेजना चाहते थे। इसी दौरान वह ट्रेवल एजेंट गुरकिरत सिंह निवासी आनंद नगर बी त्रिपड़ी केयर आफ ईजी एयर ट्रेवल दूसरी मंजिल दुकान नंबर एक-ए सराभा नगर पटियाला के संपर्क में आया। आरोपी ट्रेवल एजेंट व उसकी महिला साथी दीप उर्फ जगदीप कौर निवासी अपरा फगवाड़ा हाल निवासी अरमानिया ने उनके बेटेकरनवीर सिंह को जापान भेजने का झांसा देकर कुल पांच लाख रुपये ले लिए। बाद में करनवीर सिंह को आरोपियों ने अरमानिया भेज दिया। जब युवक अरमानिया एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां आरोपी महिला दीप ने करनवीर सिंह से जबरन उसका पासपोर्ट व 70 हजार रुपये कैश ले लिए। बाद में उसे एक कमरे में छोड़कर चली गई। करनवीर सिंह बड़ी मुश्किल से वापस पंजाब लौटा। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी ट्रेवल एजेंट व उसकी महिला साथी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब तक दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed