फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   डाक्टर पर बच्चे को एक्सपायरी दवा देने के आरोप

डाक्टर पर बच्चे को एक्सपायरी दवा देने के आरोप

Thu, 13 Jun 2019 10:16 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर पर बच्चे को एक्सपायरी दवा देने के आरोप
पटियाला। पुराना बिशन नगर स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में डाक्टर के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पीड़ित परिवार ने डाक्टर पर आरोप लगाए हैं कि उसकी ओर से जो दवा दी गई है उसे लेने से उनके बीमार बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार गुरू नानक नगर में रहता है। परिवार के सदस्य पुराना बिशन नगर में स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में रविवार देर शाम अपने बीमार बच्चे के लिए दवा लेने गए। परिवार का आरोप है कि दवा देने के बाद बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जब चेक किया तो देखा कि दवा एक्सपायरी थी। इसके बाद गुस्साए परिवार के सदस्य तुरंत दवा लेकर वापस क्लीनिक पहुंचे। वायरल वीडियो में डाक्टर पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने एक्सपायर दवा दी थी। इस दौरान डाक्टर उन लोगों को शांत कराने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। जब डाक्टर उनसे दवा देखने के लिए मांगता है तो बच्चे के पारिवारिक सदस्य उसे पीटना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

थाना लाहौरी गेट से एएसआई संदीप कौर ने बताया कि 9 जून को पीड़ित परिवार की ओर से उक्त डाक्टर के खिलाफ शिकायत की गई थी कि उसकी ओर से दी एक्सपायरी दवा खाने से उनके बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed