{"_id":"5ce96d5bbdec22071b38ad92","slug":"15588018056-patiala-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजिंदरा के नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राजिंदरा के नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
Sat, 25 May 2019 11:18 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राजिंदरा अस्पताल के माडल नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल एक युवक ने शुक्रवार रात फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक नहाने के बहाने युवक ने बाथरूम में जाकर आत्महत्या की है। युवक के परिजनों ने इसे केंद्र के स्टाफ की लापरवाही करार देते हुए अस्पताल मैनेजमेंट पर अंगुली उठाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी माडल टाउन पुलिस चौकी के एएसआई शिवपाल सिंह ने बताया कि 24 साल का लवदीप सिंह निवासी प्रेम नगर भादसों रोड को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए उसकी माता व चाचा ने 16 मई को सरकारी राजिंदरा अस्पताल के माडल नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल कराया था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे लवदीप की मां उसे खाना खिला कर गई।
विज्ञापन
अभी घर पहुंचे कुछ देर ही हुई थी कि फोन आया कि लवदीप की मौत हो गई है। वहां पहुंच कर पता लगा कि लवदीप ने केंद्र के बाथरूम में लगे शॉवर से परने की मदद से लटक कर आत्महत्या कर ली है। युवक के परिजनों ने बताया कि केंद्र के स्टाफ मुताबिक खाना खाने के बाद लवदीप सिंह बाथरूम में नहाने बहाने गया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला, तो अंदर जाकर देखा, तो उसने फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि स्टूल पर चढ़कर लवदीप ने आत्महत्या की है। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि जब लवदीप बाथरूम में बाहर से स्टूल लेकर गया, तो उसे कर्मचारियों या फिर किसी डाक्टर ने देखा कैसे नही। उसे रोका क्यों नहीं। इससे साफ होता है कि कर्मचारियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती है।
साथ ही जब परिजनों ने वहां के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग मांगी, तो वह भी नहीं मिली। कैमरों में खराबी कारण कोई रिकार्डिंग ही नहीं हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक आत्महत्या किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।