{"_id":"5cd5b053bdec22074a6ad9d0","slug":"151557508179-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के समाना में आनर किलिंग का सनसनीखेज मामला---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला के समाना में आनर किलिंग का सनसनीखेज मामला---
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका से रात में घर मिलने गए युवक का तेजधार हथियारों से कत्ल
पटियाला के समाना में आनर किलिंग, युवती सहित उसके दो भाइयों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के समाना में आनर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें शुक्रवार को देर रात अपनी प्रेमिका के घर गए युवक का लड़की के ही दो भाइयों ने तेजधार हथियारों के साथ बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। सदर समाना पुलिस ने प्रेमिका व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जांच अधिकारी थाना सदर समाना के इंचार्ज गुरदीप सिंह संधू ने बताया कि अमरजीत सिंह (24) पुत्र लखविंदर सिंह निवासी खानपुर गाडिया के गांव फतेहमाजरी की रहने वाली एक लड़की से प्रेम संबंध थे। वीरवार रात 10 बजे के बाद लड़की के बुलाने पर अमरजीत सिंह उसके घर चला गया। जब वह लड़की के कमरे में पहुंचा, तभी लड़की के दोनों भाइयों हरप्रीत सिंह व जसप्रीत सिंह को युवक के उनके घर आने की जानकारी मिल गई। दोनों भाई गुस्से से लाल हुए कुल्हाड़ी और लोहे की पाइप के साथ कमरे में पहुंचे और बहन के प्रेमी पर हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक की खराब हालत देखकर दोनों आरोपियों ने गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सरपंच ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। गांव वाले तुरंत गंभीर घायल युवक को सिविल अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत बता दिया। युवक के पिता लखविंदर सिंह के मुताबिक उनका लड़का वीरवार रात करीब साढ़े 9 बजे गांव फतेहमाजरी में किसी काम से जाने की बात कहकर घर से गया था और फिर वापस नहीं लौटा। इसी बीच देर रात करीब दो बजे पुलिस ने उन्हें सारी वारदात की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रेमिका और उसके दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराके इसे वारिसों के हवाले कर दिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द काबू कर लिया जाएगा।