{"_id":"5bc36ab0bdec2269490065df","slug":"151539533488-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार किलो अफीम सहित दो गिरफतार, बरामद अफीम की मार्केट कीमत 6 लाख रूपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार किलो अफीम सहित दो गिरफतार, बरामद अफीम की मार्केट कीमत 6 लाख रूपये
Updated Sun, 14 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार किलो अफीम सहित दो गिरफ्तार
दार्जिलिंग से जम्मू ले जा रहे थे अफीम, नाके पर पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। थाना सिटी पुलिस ने दो जगहों पर नाकाबंदी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार कर चार किलो अफीम बरामद की है। आरोपी दार्जिलिंग से अफीम लेकर जम्मू जा रहे था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीएसपी राजपुरा कूष्ण कुमार पांथे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की दो व्यक्ति अफीम लेकर राजपुरा से गुजरने वाले है। इस पर एसएचओ सिटी गुरचरण सिंह की अगुवाई में कस्तूरबा पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई मनजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मिडवे ढाबा के पास नाकाबंदी कर बसों व अन्य वाहनों की जांच कर रहे थे। बस में एक व्यक्ति की पुलिस ने शक के आधार पर तलाशी ली। इस पर उससे दो किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह पुत्र राजपाल निवासी जम्मू के तौर पर हुई है।
इस तरह बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी नरपिंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ गगन चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस ने बस सवार व्यक्ति की की जांच की तो दो किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान रबिंदर प्रसाद गुप्ता निवासी दार्जिलिंग के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
डीएसपी पांथे ने बताया कि दोनों व्यक्ति दार्जिलिंग से एक साथ अफीम लेकर चले थे। दिल्ली से अलग-अलग बसों में सवार हो कर जम्मू जा रहे थे। डीएसपी पांथे ने बताया कि आरोपी दार्जिलिंग निवासी मुन्ना नाम के व्यक्ति से अफीम लेकर आते थे और जम्मू में सप्लाई देते थे। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी कई अन्य खुलासे होने से संभावना है।