फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर 19.12 लाख ठगे

पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर 19.12 लाख ठगे

Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस में भरती कराने का झांसा देकर 19.12 लाख ठगे
पुलिस में भर्ती कराने का झांसा देकर 19.12 लाख ठगे
विज्ञापन

आरोपी ने खुद को बताया था डीजीपी का ड्राइवर, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
खुद को डीजीपी का ड्राइवर बताकर गांव चौरा के एक व्यक्ति की ओर से पुलिस में भर्जी कराने का झांसा देकर 19 लाख 12 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ बख्शीवाला थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस को दिए गए बयान में चानन सिंह निवासी गांव बख्शीवाला ने बताया आरोपी सतनाम सिंह निवासी मेहर सिंह कालोनी गांव चौरा पटियाला ने उसे बताया था कि वह डीजीपी का ड्राइवर है और वह उसके लड़के की पुलिस में भर्ती करा देगा। झांसे में आकर उसने व उसके रिश्तेदारों ने अपने-अपने लड़कों की पुलिस में भर्ती कराने के लिए 19 लाख 12 हजार रुपये आरोपी सतनाम सिंह को दे दिए। बाद में उसने न तो लड़कों की पुलिस में भर्ती कराई और न ही मांगने पर पैसे वापस किए। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी थाना बख्शीवाला के एएसआई दर्शन सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed