{"_id":"5cb760c6bdec222ffc35afe9","slug":"131555521734-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश युवती को घेर कर अश्लील छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश युवती को घेर कर अश्लील छेड़छाड़ की
विज्ञापन
पटियाला। पुरानी रंजिश के चलते एक युवती को रास्ते में घेर कर कुछ युवकों की ओर से अश्लील छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर युवती साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि 22 साल की युवती ने पुलिस के पास बयान दिया है कि वह तीन अप्रैल 2019 की शाम करीब पांच बजे अपने घर की तरफ स्कूटी पर जा रही थी। रास्ते में एसएसटी नगर के नजदीक कच्चे रास्ते पर आरोपी जावेद खान निवासी मुस्लिम कालोनी ने चार साथियों साथ उसका रास्ता रोक लिया। फिर जबरन उसे झाड़ियों में ले गए। जहां उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकियां देने लगे। इसी बीच शोर सुनकर लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपियों को मौके से भागना पड़ा। थाना इंचार्ज ने बताया कि करीब साल भर पहले भी युवती की आरोपी जावेद खान के साथ लड़ाई हो गई थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। युवती का यह भी आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपी को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है, क्योंकि उस पर किसी राजनीतिक पार्टी का हाथ है। उधर पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।