फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या की

बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या की

Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बच्चा न होने पर पत्नी की हत्या की
बच्चा न होने पर पत्नी को दिया जहर
विज्ञापन

पटियाला। थाना पातड़ां के अधीन पड़ते गांव जोगेवाल में बच्चा न होने पर एक व्यक्ति ने अपने माता-पिता के साथ पत्नी को जहर देकर मार डाला। पातड़ां थाना पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विवाहिता के पिता रोशन लाल निवासी गांव सियाना सैदा थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा ने पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी लड़की मीरा देवी (30) की शादी पातड़ां के गांव जोगेवाल के रहने वाले गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। उसकी लड़की को बच्चा नहीं हो रहा था। उसे तरह-तरह की दवाएं लेने के लिए भी मजबूर किया जा रहा था। 30 मई की दोपहर को उसे गुरमीत का फोन आया कि मीरा ने कोई जहरीली दवा खा ली है। जब वह कैथल के अस्पताल पहुंचा, तो वहां भर्ती मीरा ने बताया कि उसके पति ने अपने माता-पिता के साथ मिल कर उसे कोई जहरीली चीज खिला दी है। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बयान के आधार पर पति गुरमीत सिंह, उसके पिता शेर सिंह और मां शांति देवी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed