फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   भरती कराने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी

भरती कराने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी

Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
भरती कराने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी
मर्चेंट नेवी आस्ट्रेलिया में भर्ती कराने का झांसा दे 20 लाख ठगे
विज्ञापन

दंपति, बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। एक महिला के बेटे को मर्चेंट नेवी आस्ट्रेलिया में भर्ती कराने का झांसा देकर दंपति और उनके लड़के समेत चार लोगों की ओर से 20 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पसियाना थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सेक्शन-13 पंजाब प्रिवेंशन आफ ह्यूमन स्मगलिंग एक्ट-2014 के तहत नामजद कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

सुखविंदर कौर पत्नी करनैल सिंह निवासी गांव धरमहेड़ी हाल निवासी सेखों कालोनी समाना ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया कि आरोपी सुनील कुमार, उसकी पत्नी कमलेश रानी, बेटे काला और सुनील कुमार के भाई अमर सिंह सभी निवासी भिंडर कालोनी समाना ने उसे झांसा दिया कि वह लोग उसके लड़के को मर्चेंट नेवी आस्ट्रेलिया में भर्ती करा देंगे। भर्ती कराने के लिए 20 लाख रुपये लगेंगे। सौदे की तय राशि 20 लाख रुपये महिला ने आरोपियों को दे दी। बाद में आरोपियों ने महिला के लड़के को न तो विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए। महिला के बेटे का पासपोर्ट भी आरोपियों ने वापस नहीं किया। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर जांच के बाद सभी चार आरोपियों को नामजद कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed