{"_id":"ec38753b24fc242fb61de6c792a98f65","slug":"crime-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद
अमर उजाला, राजपुरा।
Updated Sun, 16 Feb 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंभू थाना पुलिस ने दो नौजवानों के साथ मारपीट करने और धमकियां देने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव कॉमी खुर्द निवासी परविंदर सिंह ने शंभू थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ गांव गजूखेड़ा में विवाह समारोह में गए हुए थे।
वहां पर डीजे पर गीत चलाने और भंगड़ा डालते समय उनकी कुछ युवकों के साथ तकरार हो गई ओर लोगों ने समझा कर मामला शांत कर दिया। परविंदर ने आरोप लगाया कि विवाह समारोह के बाद जब वह तीनों दोस्त अपनी कार में सवार होकर वापिस अपने गांव जा रहे थे, तो गांव नेंपरा के नजदीक लखबीर सिंह निवासी बस्सी शेखां, कुलविंदर सिंह निवासी गांव मछली कलां, रूपिंदर सिंह निवासी बनूड़, राजिन्द्र सिंह निवासी बस्सी शेखां धर्मेंद्र निवासी गांव कुरड़ी वाहन पर आए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।