फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cppdcidi, Sirhind Fateh March SGPC, the religious program, Fatehgarh Sahib

चप्पड़चिड़ी से 12 मई को शुरू होगा सरहिंद फतेह मार्च

Tue, 03 May 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Tue, 03 May 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
 Cppdcidi, Sirhind Fateh March SGPC, the religious program, Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद फतेह दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक करते करनैल सिंह पंजोली व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
सिख कौम के महान जनरैल बाबा बंदा सिंह बहादुर की तरफ से 12 मई 1710 ईस्वी को चप्पड़चिड़ी के मैदान से सरहिंद फतेह करने के लिए तैयारी की गई है। सरहिंद-फतेह दिवस को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 12 से 14 मई तक धार्मिक  समागमों का आयोजन करवाने जा रही है। फतेहगढ़ साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी कमेटी सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह पंजोली ने मंगलवार को बताया कि एसजीपीसी अध्यक्ष अवतार सिंह के दिशा निर्देश तले करवाए जाने वाले इस धार्मिक समारोह की कड़ी के अंतर्गत 10 मई को गुरुद्वारा श्री चप्पड़चिड़ी में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होंगे। 11 मई की रात को विशेष आतिशबाजी भी की जाएगी। 12 मई को सुबह नौ बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद सरहिंद फतेह मार्च शुरू किया जाएगा। यह शाम को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में पहुंचकर संपन्न होगा। 
विज्ञापन


पंजोली ने बताया कि 13 मई को गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब के दीवान टोडर मल हॉल में रात सात बजे से 10 बजे तक विशाल कीर्तन दरबार करवाया जाएगा। इसमें दरबार साहिब अमृतसर से हजूरी रागी जत्थे और पंथ प्रसिद्ध ढाडी संगत को गुरबाणी से निहाल करेंगे। 14 मई को बाबा बंदा सिंह बहादुर के जीवन पर एक विशेष सेमिनार बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के ज्ञानी दित्त सिंह ऑडिटोरियम में करवाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ भाई हरपाल सिंह हेड ग्रंथी फतेहगढ़ साहिब, दिलजीत सिंह बेदी एडिशनल सचिव, यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव कुलविंदर सिंह डेरा, बलजीत सिंह भुट्टा चेयरमैन जिला परिषद, सुरिंदर सिंह सुहागहेड़ी, महिंदरजीत सिंह खरौड़ी, मैनेजर अमरजीत सिंह, सहायक मैनेजर रजिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह समाणा, गुरमुख सिंह खजांची, गुरदर्शन सिंह पंजोली, बलजीत सिंह डेरा और नरवीर सिंह राणा उपस्थित थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed